अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा
19-Nov-2022 09:23 AM
By Saurav
SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से दिल दहलाने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां एक बाप ने अपने दो मासूम बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, सनकी ने अपनी पत्नी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। शख्स नेपाल से अपनी पत्नी और बच्चों को घुमाने के बहाने सीतामढ़ी लाया था। यहां उसने तीनों को चाक़ू मार दिया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई।
घटना डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा फोरलेन के पास की है। जानकारी के मुताबिक हत्यारा नेपाल के गौशाला का रहने वाला है। उसने इस घटना को आखिर क्यों अंजाम दिया गया है इसका कोई कारण अब तक सामने नहीं आया है। बताया जा था है कि हत्या करने वाले का नाम रोशन साह है जो नेपाल का रहने वाला है। उसने अपनी पत्नी और बच्चों को घुमाने के बहाने (इंडिया) सीतामढ़ी में लाकर उनकी हत्या कर दी।
हत्या की वारदात वाली जगह पर उसने दो पुआल के टाल में भी आग लगा दी है। फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद सनकी शख्स मौके से फरार है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 2 साल का बेटा और 4 साल की बेटी शामिल है। आज अहले सुबह सड़क पर टहल रहे लोगों की नजर दो मासूम बच्चों के डेड बॉडी पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।