बिहार में जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; वारदात से सनसनी बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: पान दुकान से लौट रहे पोल्ट्री व्यवसायी की सीने में मारी गोली, इलाके में दहशत Bihar IAS Posting : बिहार की इस महिला IAS अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी, दिल्ली में संभालेंगी यह काम Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, इतनी सीटों के लिए होगा नामांकन; ऐसे करें अप्लाई Bihar News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, इतनी सीटों के लिए होगा नामांकन; ऐसे करें अप्लाई खगड़िया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च अभियान Bihar Bhumi Portal: घर बैठे ऑनलाइन देखें अपनी जमीन की जमाबंदी, खाता-खेसरा, जानिए पूरा तरीका पटना जंक्शन पर मेट्रो जैसी सुरक्षा, बिना क्यूआर कोड और स्कैनिंग एंट्री पर रोक होली के बाद ट्रेनों में भारी भीड़, बिहार से दिल्ली-पंजाब-हरियाणा जाने वाले लोग परेशान; यात्री बोले- नीतीश कुमार बनें रेल मंत्री होली के बाद ट्रेनों में भारी भीड़, बिहार से दिल्ली-पंजाब-हरियाणा जाने वाले लोग परेशान; यात्री बोले- नीतीश कुमार बनें रेल मंत्री
05-Dec-2025 09:59 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: बिहार की सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में दस लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में बिहार STF की विशेष टीम और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को दबोच लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई।
गिरफ्तार अपराधियों में खगड़िया का रहने वाला सुरज कुमार, हिमांशु कुमार एवं बेगूसरा का अमितेश कुमार उर्फ मोलू शामिल हैं। इन तीनों को खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। बीते 04 दिसंबर 2025 को सलखुआ थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से अज्ञात अपराधियों ने फोन कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
रकम नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत के बाद जिला पुलिस और STF की टीम हरकत में आई और तकनीकी निगरानी व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 02 एंड्रॉइड मोबाईल फोन, 01 कीपैड मोबाइल फोन और 01 मोटरसाईकिल बरामद की गई है।
STF और जिला पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध पर कड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और रंगदारी गैंग के अन्य सदस्यों की पहचान भी की जा रही है। फिलहाल सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।