ब्रेकिंग न्यूज़

Nawada Road Accident : तिलक समारोह जा रहे चाचा-भतीजा समेत 3 की दर्दनाक मौत, बिजली पोल से टकराई बाइक IRCTC ID Block News : रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, कई यूजर्स पर गिरेगी गाज; 24 घंटे के लिए बंद हो सकती है आपकी ID NEET Student Case : पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच तेज, फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों की दोबारा पड़ताल शुरू; जानिए क्या है नया अपडेट ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पोस्ट पर जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन; यहां पढ़े वैकेंसी डिटेल Namo Bharat Train : 'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ Bihar Transport Department : बिहार में 27 जिलों में खुलेंगे नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अनफिट गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा Bihar Gram Kachahari : ग्राम कचहरी को मिले इतने मामलों में सुनवाई का अधिकार, अब गांव में ही होगा न्याय — जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Rajya Sabha Election : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज, क्या तेजस्वी दिखा पाएंगे दम या नीतीश -सम्राट इस मैदान में भी कर देंगे परास्त Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म

रंगदारी नहीं देने पर वार्ड सदस्य को दबंगों ने मारा चाकू, सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने वार्ड पार्षद को चाकू मार दी।

BIHAR POLICE

23-Jan-2025 08:59 PM

By RITESH HUNNY

saharsa: सहरसा के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के धकजरी भरौली गांव वार्ड 13 में सहरसा में रंगदारी नहीं देने पर दबंग युवकों ने एक वार्ड सदस्य को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल वार्ड सदस्य को आनन-फानन में इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। 


घटना सहरसा के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के धकजरी भरौली गांव के वार्ड नंबर 13 की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घायल व्यक्ति की पहचान सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के धकजरी भरौली गांव वार्ड 13 निवासी अरविंद कुमार सिंह के 36 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार सिंह के रूप में हुई है। जो भरौली गांव के वार्ड 13 का वार्ड सदस्य हैं। 


घटना को लेकर घायल वार्ड सदस्य गौतम कुमार सिंह ने बताया कि गांव में ही बीते साल छठ पर्व में पोखर में छठघाट का सीढ़ी का निर्माण करवाया जा रहा था और उस दौरान ही गांव के ही रतन सिंह और गुलिया सिंह मुझसे रंगदारी के रूप मे बतौर 1 लाख रुपया मांगा था। पैसे  नहीं देने पर धमकी दी गयी थी। अब रंगदारी नहीं दिया तो मनोज सिंह और बृजेश सिंह उर्फ बबलू के कहने पर रतन सिंह और गुलिया सिंह ने मुझे चाकू मारकर जख्मी कर दिया। परिवारवालों ने बेहतर ईलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज जारी है। वहीं घटना के बाबत सोनबरसा कचहरी थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जख्मी सहरसा सदर अस्पताल में ईलाजरत है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।