वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
26-Jul-2022 02:06 PM
MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मृत महिला को प्रेमी के साथ पकड़ा गया है। इससे पहले की आप सोच में पड़े हम आपको पूरा मामला बता देते हैं। दरअसल, डेढ़ महीने पहले एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद पति को हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। लेकिन, अब मामले में ऐसा ट्विस्ट आया है कि इसे जानकर खुद पुलिस भी हैरान है।
आपको बता दें, महिला की हत्या के बाद उनके पिता ने सुगौली थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति शेख सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया था। तब से ही पति जेल में बंद है। अब सद्दाम के परिजनों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसके बाद मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। उन्होंने मृत घोषित महिला को जिन्दा खोज निकाला है। जानकारी के मुताबिक़, महिला को मोतिहारी नगर के अगरवा मोहल्ला से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि पति को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और उसी के साथ रह रही थी। मामला सुगौली थाना के निमुई गांव का बताया जा रहा है। डेढ़ महीने पहले महिला के पिता सफी अहमद ने अपने दामाद शेख सद्दाम पर दहेज के लिए बेटी नाजनीन खातून की हत्या का मामला दर्ज करा दिया था।
अब कहानी में नया मोड़ आ गया है। सद्दाम के परिजनों ने महिला नाजनीन खातून को ज़िंदा खोज लिया है। महिला को मोतिहारी नगर के अगरवा मोहल्ला से बरामद किया गया है, जो अपने प्रेमी फैयाज के साथ भाग निकली थी। मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला अपने प्रेमी के साथ मोतिहारी के अगरवा मुहल्ला में एक किराये के मकान में रह रही थी। सूचना पाकर पुलिस ने मृत घोषित महिला को बरामद कर न्यायलय भेज दिया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।