बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना
02-Aug-2022 11:58 AM
BHAGALPUR: एक बेटी के लिए उसके पिता की गोद से ज्यादा सुरक्षित जगह कोई और हो सकता है क्या? हर पिता अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए उसके आगे-पीछे घूमता है, लेकिन भागलपुर जिले से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पिता ने ही अपनी बेटी को अपने हवस का शिकार बना लिया। मामला जिले के नाथनगर इलाके के एक मोहल्ले का है।
पिता ने एक साल तक अपनी 13 साल की बेटी का रेप किया। थक-हारकर पीड़िता सोमवार को पुलिस के पास पहुंच गई, जिसके बाद हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पिता एक साल से लगातार उसका रेप कर रहा था। विरोध करने पर हत्या कर देने की धमकी देता था। जब मां ने घटना का विरोध शुरू किया तो उसके साथ भी मारपीट की जाने लगी।
पीड़िता ने बताया कि पिछले दिन वो घर में अकेली थी। इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए पिता उसके साथ गंदा काम करने लग गया। जब लड़की ने विरोध किया तो पिता फिर से धमकी देने लगा। इस बार भी लड़की ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इस दिन भी मां के साथ मारपीट भी कई, जिसके बाद तंग आकर मां-बेटी नाथनगर थाने पहुंच गए और पुलिस को आपबीती सुनाई। मामले को लेकर नाथनगर इंस्पेक्टर मु.सज्जाद हुसैन ने बताया कि रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।