बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
21-Apr-2025 09:24 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पेट्रोल पंप कर्मी से अपराधियों द्वारा रुपए छीनने का प्रयास किया गया, अपराधी जब इसमें असफल हो गए तो उन्होंने गोली चलाई और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलने पर कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बता दें कि बैरिया थाना क्षेत्र के बरवाबारी तथा मथौली के बीच सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे पतरखा पेट्रोल पंप के कर्मी से अज्ञात अपराधियों द्वारा रुपए छीनने का प्रयास किया गया, जिसमें अपराधियों द्वारा सफल नहीं होने पर गोली चलाई गई और फिर ये सभी संत घाट की तरफ निकलते हुए फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के कर्मी कन्हैया कुमार व धर्मेंद्र यादव पतरखा पेट्रोल पंप से बेतिया की तरफ जा रहे थे।
तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने बरवाबारी चौक से इनका पीछा करना शुरू कर दिया और मथौली गांव के पहले खुले सरेह में पेट्रोल पंप कर्मी की बाइक रोकने तथा बैग छीनने का प्रयास करने लगे। बैग छीनने में सफल नहीं होने पर बाइक सवार अपराधियों ने हवाई फायरिंग किया। तभी पेट्रोल पंप कर्मी अपनी बाइक को तेज करते हुए शोर मचाने लगे और अपनी बाइक रोड के किनारे मथौली गांव में घुसा दिया।
जहाँ पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और देखते ही देखते अपराधी संत घाट की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पाते ही सदर डीएसपी रजनीश कांत प्रियदर्शी एवं बैरिया थाना अध्यक्ष अंजेश कुमार, श्रीनगार थाना अध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच मे जुट गए हैं। आपको बताते चले कि इसी रास्ते में बंदूक की नोंक पर बीते माह पूजहां के एक सीएसपी संचालक से करीब एक लाख पचास हजार रुपए अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि अब इस रास्ते से आने-जाने में भी डर लगने लगा है। न जाने कब बेखौफ अपराधियों के द्वारा किस पर बंदूक तान दिया जाएगा और उन्हें लूट लिया जाएगा।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट