ब्रेकिंग न्यूज़

गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, विकास को मिलेगी नई उड़ान

Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Bihar News: पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए पटना एसएसपी को नोटिस जारी कर 8 सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

Bihar News

16-Feb-2026 12:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पटना में NEET छात्रा की मौत के मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है। जिले के मानवाधिकार मामलों के जानकार मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा के द्वारा बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दर्ज इस याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने मामले को अतिगंभीर माना है। 


आयोग द्वारा मामले में एसएसपी पटना को नोटिस जारी किया गया है और आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट की माँग की गई है। विदित हो कि मृत छात्रा बिहार के जहानाबाद जिले की निवासी थी, जो पटना के मुन्नाचक, कंकड़बाग स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। 


छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आए, उसने यह स्पष्ट कर दिया कि यह मामला काफी गंभीर आपराधिक कृत्यों से जुड़ा हुआ है। मामले के सम्बन्ध में मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के.झा ने कहा कि शरीर पर चोटों के निशान और अन्य परिस्थितियाँ जघन्य आपराधिक घटना की ओर इशारा करती है। 


एसके झा ने आयोग से अवकाश-प्राप्त न्यायाधीश की निगरानी में मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जाँच की माँग की थी, जिसपर आयोग ने सुनवाई करते हुए एसएसपी पटना को तलब किया है। आयोग में मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।