पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
07-Aug-2022 09:31 AM
PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे अब बड़े बड़े अधिकारियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। पटना से नरकटियागंज लौट रहे एक रिटायर्ड लेबर इंस्पेक्टर का दो बदमाशों ने मिलकर किडनैप कर लिया। रात भर जब अधिकारी घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और सुबह अधिकारियों की खोजबीन शुरू की गई। ग्रामीणों की मदद से पूर्व अधिकारी को बरामद कर लिया गया। वहीं एक अपराधी की गिरफ्तारी भी कर ली गई। हालांकि एक बदमाश मौके से भाग निकला। इसी बीच एक ऐसी बात सामने आई, जिसे सुनकर पूर्व अधिकारी भी चौंक गए। दरअसल, जिस हथियार का डर दिखाकर उन्हें किडनैप किया गया वह प्लास्टिक की निकली।
हैरानी की बात तो ये है कि ये किडनैपिंग किसी और ने नहीं बल्कि लेबर इंस्पेक्टर के ड्राइवर याशीन ने अपने भाई नसीम और एक युवक अयूब के साथ मिलकर की। मामले से जुडी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ रिटायर्ड लेबर इंस्पेक्टर सतेन्द्र कुमार ठाकुर पटना स्थित घर से नरकटियागंज बोलेरो गाड़ी से लौट रहे थे। तभी लौरिया अशोक स्तम्भ समीप डायवर्सन पर उन्हें किडनैप कर लिया गया है। अपनी आपबीती सुनाते हुए लेबर इंस्पेक्टर ने बताया कि जैसे ही गाड़ी धीमी हुई, दो युवकों ने पिस्टल के सहारे मेरी गाड़ी में घुस गए।
उनकी किडनैपिंग के बाद उनके एक रिलेटिव ने उन्हें मोबाइल पर ट्रेस करते हुए लोकेशन के आधार पर दूसरे दिन गोखुला की तरफ गया, जहां बोलेरो दिखी और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। लेकिन, इसी बीच एक अपराधी फरार हो गया।
सूचना पाकर शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक अपराधी नसीम मौके से भाग निकला। फिलहाल, पुलिस उसे भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। लौरिया थाना की पुलिस दोनों अपराधियों को अपने साथ ले गई है।