BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल
30-Sep-2025 06:26 PM
By Sonty Sonam
Bihar Crime News: बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंत राज को फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मामला 22 सितंबर का है, जब मंत्री जयंत राज के फेसबुक अकाउंट पर एक युवक ने मैसेंजर के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेजा था। संदेश में न केवल जान से मारने की धमकी दी गई थी। बल्कि हथियारों की तस्वीरें पोस्ट कर खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने की कोशिश की थी। इसके बाद मंत्री के सचिव मोहन कुमार सिंह ने अमरपुर थाना में मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने तत्काल आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बांका एसडीपीओ अमर विश्वास और साइबर डीएसपी अनुपेश नारायण की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की। तकनीकी जांच में आरोपी की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी संदीप पासवान के रूप में की गई।
जिसका लोकेशन पंजाब के लुधियाना में पाया गया। इसके बाद विशेष टीम ने वहां पहुंचकर छापामारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी दल में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा, दरोगा विनोद कुमार, डीआईयू के पीटीसी बच्चन कुमार राम व सिपाही पंकज कुमार शामिल रहे।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हालांकि लारेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर मंत्री को धमकाया था लेकिन जांच में स्पष्ट हो गया कि उसका इस गैंग से कोई संबंध नहीं है। वहीं एसपी ने बताया कि युवक का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है।