ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / crime / बिहार में बिजली बिल के नाम पर ठगी, रिटायर्ड डायरेक्टर के अकाउंट से...

बिहार में बिजली बिल के नाम पर ठगी, रिटायर्ड डायरेक्टर के अकाउंट से शातिरों ने उड़ाए 3 लाख रुपये

28-Jul-2022 07:51 AM

MUZAFFARPUR: बिहार में अब ऑनलाइन अपराध बढ़ रहा है। अपराधी लगातार अपने मंशे पर खड़े उतर रहे हैं और भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताज़ा मामला मुजफ्फरपुर का है, जहां शातिरों ने बिजली बिल के नाम पर रिटायर्ड डायरेक्टर पारस प्रसाद गुप्ता के अकाउंट से तीन लाख रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज किया है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है। 



पीड़ित सिकदरपुर न्यू एरिया कॉलोनी के रहने वाले एलएस कॉलेज से रिटायर्ड शारीरिक शिक्षा निदेशक पारस प्रसाद गुप्ता हैं, जिनके अकाउंट से करीब तीन लाख रुपये उड़ा लिए गए। घटना के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मोबाइल ऐप से बिजली का बकाया बिल जमा किया था। इसके बाद 20 जुलाई को उन्हें एक अननोन नंबर से मैसेज आया, जिसमें लिखा गया था कि उनका बिजली बकाया है और उसे जमा नहीं किया तो बिजली का कनेक्शन काट लिया जाएगा। 



इसी तरह अपराधी ने खुद को बिजली विभाग का एसडीओ बताकर उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और कहा कि इसमें अपने बैंक अकाउंट से 10 रुपये डालिए। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक कर ऐप डाउनलोड किया, उन्हें तीन ओटीपी आए। उन्होंने ओटीपी को ऐप में अपडेट कर दिया। इसके बाद जो उनके साथ हुआ उसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी। दरअसल, पारस प्रसाद के अकाउंट से तीन बार में करीब तीन लाख रुपये उड़ा लिए गए। उन्होंने तुरंत विश्वविद्यालय थाने जाकर मामला दर्ज कराया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।