वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
27-Jul-2022 03:57 PM
VAISHALI: खबर वैशाली जिले की है, जिसे सुनने के बाद अपनों के ऊपर भरोसा करने में भी डर लगेगा. यहां एक मां ने अपनी बड़ी बेटी और दामाद पर अपनी अन्य दो बेटियों के अगवा करने का आरोप लगाया है. दोनों छोटी बहनों से गलत काम करवाने के लिए बड़ी बहन और जीजा ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है.
बता दें कि यह मामला राजपाकर के बरांटी ओपी क्षेत्र के बरांटी गांव का है. घटना उस समय कि है जब बैद्यनाथ चौधरी की पत्नी रीता देवी और उनकी बेटी दामाद खाना खाने के बाद सोने चले गये. मां ने बताया कि जब आधी रात को वह अपनी बेटियों को देखने गयीं तब रूम में कोई नही था. बड़ी बेटी दामाद और छोटी बेटी अमृता कुमारी और लक्ष्मी कुमारी भी अपने रूम से लापता थीं. कमरे में बेटियों को नही देख कर मा परेशान हो गयीं. रीता देवी ने अपनी बेटियों के लापता होने कि FIR थाने में दर्ज करायी है. रीता देवी ने FIR में लिखा है कि उनकी दोनों बेटियों के लापता होने में बड़ी बेटी सुनीता देवी और उसके पति पिंटू राय का हांथ है.
मां रीता देवी का कहना है कि मेरी दोनों बेटि अमृता और लक्ष्मी से गलत काम करवाने के लिए अगवा किया है. बड़ी बेटी सुनीता दामाद पिंटू राय और पिंटू के पिता रामचंद्र राय और कुछ लोगों ने मिलकर दोनों बेटियों को झांसा देकर भगा ले गये हैं.उनका कहना है कि मेरी बेटियों को बेचने और गलत काम करवाने के लिए अगवा किये हैं.
साथ ही मां ने बड़ी बेटी पर फिरौती मांगने का भी आरोप लगाया है. रीता देवी ने कहा कि बेटी सुनीता ने फ़ोन कर दो लाख रुपये कि मांग की है. उसका कहना है कि अगर दो लाख नही दिए तो बेटियों को बेच देंगे. बरांटी थाना पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है जल्द ही मामले के तह तक पहुच कर आरोपियों को पकड़ा जायेगा.