ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट

Home / crime / सुशासन राज में JDU विधायक को मिली मर्डर की धमकी, बदमाश ने कल...

सुशासन राज में JDU विधायक को मिली मर्डर की धमकी, बदमाश ने कल तक गोली मारने को कहा

17-Jul-2021 04:47 PM

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से सामने आ रही है. सत्ताधारी दल के विधायक को बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है. जेडीयू एमएलए को मर्डर की धमकी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. खगड़िया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना खगड़िया जिले के परबत्ता थाना की है. परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक डॉ. संजीव कुमार को एक शख्स ने मर्डर की धमकी दी है. इंटरनेट के जरिए विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई है. इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है. बताया जा रहा है कि 22 जून को जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार पोद्दार के फेसबुक पोस्ट पर  नितेश कुमार नाम के एक शख्स ने कमेंट कर विधायक को जान से मारने की धमकी दी.


थाने में आवेदन के साथ पुलिस को सबूत भी दिया गया है. धमकी देने वाले पोस्ट का स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपा गया है. जिसमें लिखा गया है कि 'परबत्ता के विधायक डॉ. संजीव कुमार को कल गोली मार दिया जायेगा." इस घटना को लेकर विधायक के पीए ने बिहार के डीजीपी एसके सिंघल और खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार को भी सूचना दी गई है.


परबत्ता विधायक ने कहा है कि इससे साफ प्रतीत होता है कि खगड़िया में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. उन्होंने खगड़िया एसपी अमितेश कुमार पर भी हमला बोला है और कहा है कि एसपी की विफलता उजागर हो रही है. गौरतलब हो कि बीते महीने भी विधायक ने खगड़िया एसपी अमितेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उनके खिलाफ सीएम को पत्र भी सौंपा था और कार्रवाई की मांग की थी.


news image


जदयू विधायक को धमकी दिए जाने को लेकर जेडीयू के एक नेता ने कहा कि जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. पोस्ट की टिप्पणी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. पुलिस प्रशासन इस पर त्वरित करवाई करते हुए आरोपी नितेश कुमार को अविलंब गिरफ्तार करना चाहिए. खगड़िया एसपी ने कहा कि फेसबुक पर नितेश कुमार नामक व्यक्ति ने जो कमेंट दिया है, उसकी जांच पड़ताल की जा रही है. साथ ही विधायक द्वारा लगाए गए आरोप पर कहा, कोई कुछ भी बोल सकते हैं.