ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...

Home / crime / बिहार: बेटे के लव मैरेज करने की सजा पिता और भाई को मिली,...

बिहार: बेटे के लव मैरेज करने की सजा पिता और भाई को मिली, लड़की के परिजनों ने किया ऐसा हाल

16-Feb-2023 03:22 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक लव मैरेज करनी की सजा युवक के पिता और भाई को मिली. युवती के घर वालों ने युवक के पिता और भाई को हाथ पैर बांधकर पिटाई कर दी. इस घटना की सूचना पुलिस  को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच  पिता पुत्र दोनो को अपने अभिरक्षा में लेकर अनुमंडलीय हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया. 


यह घटना चकिया थाना क्षेत्र के शीतलपुरा सिरसापट्टी गांव की बताई जा रही है. जहां तुलसी राम के छोटे बेटे राजेश राम ने एक साल पहले अपनी मर्जी से गांव की ही एक युवती के साथ घर से भागकर लव मैरेज की थी जिसकी सजा युवक के पिता और भाई को मिली. 


इस मामले में राजेश के पिता तुलसी राम ने बताया कि वह अपने बड़े बेटे राजू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली के यमुनानगर में रहकर मजदूरी करते हैं. उन्होंने ने कहा कि हमलोगों को नहीं पता है कि शादी के बाद से दोनों कहां रहते हैं. हमें खबर मिली थी कि गांव में घर के ध्वस्त गई तो परिवार के साथ घर आया और घर के मलवे को इकट्ठा करने लगा. उसी क्रम लड़की के घर के पांच लोग आए और जबरन पिता और बेटे को घसीटते हुए अपने घर ले गए. जहां पैर-हाथ बांध कर लगभग चार घंटे तक हम दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई. 


इस घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए जिसके बाद दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. वही चकिया थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. पिता और बेटे को अभिरक्षा में लेकर इलाज कराया गया है.