नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी
25-Mar-2023 10:26 AM
By First Bihar
BHOJPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे है. ताजा मामला भोजपुर का है जहां ताबड़तोड़ फायरिंग में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. बताया जा रहा देर रात हथियारबंद अपराधी घर मे घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. इस गोलीबारी में घर में मौजूद 8 साल की बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई. इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया.
यह घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव का है. बताया जा रहा है रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंड गांव निवासी कृष्णा सिंह का उनके गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जानकारी के अनुसार कुल 25 एकड़ जमीन का विवाद है. इसी विवाद में कृष्णा सिंह और उनके भाई पर चार साल पहले भी गोलीबारी की गई थी. जिसमें कृष्णा सिंह के भाई की मौत हो गई थी. और कृष्णा सिंह को भी गोली लगी थी.
इसी जमीन के विवाद में एक फिर आरोपियों ने शुक्रवार की देर रात भेलाई गांव स्थित उनके घर में चले गए. और घर में ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जिसमें कृष्णा सिंह के 8 साल की बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई. वही मौके से हथियारबंद अपराधी फरार हो गए. वही इस घटना पर पुलिस का कहना है कि मामले की कार्रवाई जारी है.