HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
03-Jan-2026 01:45 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन कैमूर जिले में उत्पाद विभाग की घोर लापरवाही से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना धूमिल हो रही है। ताजा मामला मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी का है, जहां उत्तर प्रदेश बॉर्डर से सटे होने के कारण शराब तस्करी आम है।
31 दिसंबर की मध्यरात्रि में उत्पाद विभाग ने दो शराब पीने वाले और तीन तस्करों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें हिमांशु कुमार, चुनमुन कुमार, एक नाबालिग, गुलाब सिंह और छोटू सिंह शामिल हैं। इन्हें अस्थाई हाजत में बंद किया गया, जहां 24 घंटे पुलिस गार्ड तैनात रहते हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।
फिर भी, आरोपियों ने पीछे की खिड़की तोड़कर आसानी से फरार हो गए। सुबह पुलिस को पता चला, तब मोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर औपचारिकता पूरी की गई। चेक पोस्ट प्रभारी गुंजेश कुमार ने स्वीकार किया कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद फरारी हो गई।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है पहले भी भभुआ और मोहनिया चेकपोस्ट के हाजत से कैदी ग्रिल तोड़कर भाग चुके हैं। विभाग की ऐसी बार-बार की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं कि जवाबदेही किसकी होगी? शराबबंदी अभियान को मजबूत बनाने की बजाय ऐसे मामले तस्करों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे सरकार की मंशा पर ग्रहण लग रहा है।