पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
05-Aug-2022 03:30 PM
BEGUSARAI: बड़ी खबर के बेगूसराय से आ रही है, जहां घूसखोर क्लर्क को रंगे हाथ दबोचा गया है। निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार क्लर्क एक टीचर से वेतन भुगतान के लिए घुस मांग रहा था, जिसपर निगरानी की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। गिरफ्तारी के बाद डीईओ ऑफिस के लिपिक को पटना लाया गया है।
मामले से जुड़ी जो ताज़ा जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ क्लर्क वेतन भुगतान के बदले रिश्वत के तौर पर दस हजार रुपये ले रहे थे। सूचना मिलते ही निगरानी की टीम हरकत में आयी और घूसखोर क्लर्क को धर-दबोचा। गिरफ्तार क्लर्क जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत हैं, जिनका नाम किशोर कुमार मिश्रा है। वे बखरी अनुमंडल के मध्य विद्यालय हेमनपुर में पदस्थापित शिक्षक दिनेश कुमार से वेतन भुगतान के बदले दस हजार रूपये मांग रहे थे। दरअसल, लंबे समय से ही शिक्षक की सैलरी अटकी हुई थी।
बताया जा रहा है कि किरानी किशोर कुमार मिश्रा लंबे समय से ही शिक्षक दिनेश कुमार से पैसे मांग रहे थे। दिनेश कुमार ने निगरानी ब्यूरो से इसकी शिकायत की है। ये सुनते ही निगरानी की टीम एक्शन में आ गई और आज यानी शुक्रवार को किशोर कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।