सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
05-May-2025 07:31 AM
By First Bihar
Bihar crime: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर–बलवाहाट मुख्य मार्ग पर स्थित खजुआ चौक के समीप बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार चार अज्ञात अपराधियों ने चलती कार को ओवरटेक कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार सवार युवक रणवीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, रणवीर कुमार अपने बहनोई के साथ बालमपुर से कार द्वारा सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के दाभ गांव लौट रहा था। रास्ते में खजुआ चौक के पास दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। अपनी जान बचाने के प्रयास में रणवीर कार से बाहर निकल भागा, लेकिन इसी दौरान अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही बलवाहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रणवीर को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जानकारी में यह वारदात आपसी लेनदेन के विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है और किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।