चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
18-Apr-2025 02:56 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: पति पत्नी और वो... का मामला इन दिनों काफी निकल कर सामने आ रहा है, और ऐसा लग रहा है कि शादी के बाद होने वाले अफेयर में मर्डर का सिलसिला ही चल पड़ा है। उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद अब बिहार के नालंदा जिले में वैवाहिक रिश्तों में विश्वासघात और खौफनाक साजिश का एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, नालंदा के गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जहर देकर हत्या कर दी है।
यह घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलसर गांव निवासी 34 वर्षीय शंकर चौधरी की संदिग्ध मौत के रूप में सामने आई है। मृतक के भाई मंटू चौधरी के अनुसार, शंकर की पत्नी करीब आठ महीने पहले अपने प्रेमी के साथ बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। पति ने उसे कई बार फोन कर वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी हर बार बात को टालती रही।
कुछ दिन पहले अचानक परिस्थितियाँ बदलीं और पत्नी अपने मायके लौट आई। वहां से उसने शंकर को यह कहकर बुलाया कि वह अब दोबारा साथ रहना चाहती है। पति के दिल में उम्मीद जगी और वह 16 अप्रैल को अपनी पत्नी से मिलने के लिए रैतर गांव, साली के घर पहुंच गया। लेकिन यह मुलाकात उसके जीवन की आखिरी साबित हुई।
परिजनों का आरोप है कि पत्नी और उसके प्रेमी ने पहले से ही शंकर को रास्ते से हटाने की साजिश रच रखी थी। पति को खाने में जहर दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।
गिरियक थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस हत्याकांड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रेम-प्रसंग और विवाहेतर संबंधों को लेकर हत्या के मामले इन दिनों लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे समाज में चिंता की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शंकर शांत स्वभाव का व्यक्ति था और अपने बच्चों को दोबारा पाने की आस में पत्नी से मिलने गया था। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही केस में अहम खुलासे हो सकते हैं। स्थानीय थाने ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा आदि की जांच भी जारी है।