पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान
26-Apr-2025 10:33 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime News: बिहार में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ नेता भी अपराधियों के टारगेट पर हैं। सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव में आरजेडी नेता का मर्डर हो गया है। राजद नेता और पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम जीनिस राय की हत्या से हड़कंप मच गया है। वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते थे।
खबरों के मुताबिक, राम जीनिस राय का गांव के ही दिनेश कुशवाहा से लंबे समय से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। 23 अप्रैल को राय एक चाय दुकान पर कुशवाहा से अपने पैसे की मांग करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों में बहस हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। राय के भाई बृज बिहारी राय ने बताया कि कुशवाहा और उसके एक सहयोगी ने ईंट से उनके भाई पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राय को पहले सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
राजद नेता की मौत की खबर मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। परिजनों और समर्थकों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-77 पर लगमा गांव के पास रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।