पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान
28-Apr-2025 04:56 PM
By SANT SAROJ
Bihar Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां डपरखा वार्ड संख्या-23, हेमंतगंज में आज सुबह करीब दस बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. लाठी-डंडे और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा. घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जबकि 65 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा आलम को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घायलों में मोहम्मद मुस्तफा आलम (65), मोहम्मद अरमान (13), मोहम्मद शहबाज (18), मोहम्मद अब्दुल वाहिद (16), नासरीन प्रवीण (32) और मोहम्मद फिरोज (34) शामिल हैं. सभी एक ही पक्ष के बताए जा रहे हैं.परिजनों के मुताबिक, विवादित 12 कट्ठा जमीन पर मुस्तफा आलम का परिवार बीते सौ वर्षों से काबिज है.
यह जमीन उनके पूर्वजों को मौखिक समझौते के तहत बदलेन से मिली थी. लेकिन हाल के दिनों में गांव के ही रमेश भगत ने इस पुराने समझौते को नकारते हुए जमीन पर कब्जे की कोशिश शुरू कर दी थी. सोमवार सुबह रमेश भगत ट्रैक्टर और दर्जनों अज्ञात हथियारबंद लोगों के साथ खेत जोतने पहुंचा. विरोध करने पर पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए करीब दस राउंड फायरिंग की, हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी. मारपीट में छह लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पर त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश भगत की पत्नी और पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
वहीं, अज्ञात अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है. एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि गोली किसी को नहीं लगी है, सभी मारपीट की वजह से घायल हुए हैं. मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि इस गोलीबारी और हिंसक झड़प के बाद हेमंतगंज गांव में दहशत का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शी अब भी घटना को याद कर सहमे हुए हैं.