बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
23-Apr-2025 02:37 PM
By Ajit Kumar
Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उटा मोहल्ले में अहले सुबह लगभग 4 बजे एक सो रही महिला को घर की खिड़की से अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। महिला को गोली चेहरे पर जाकर लगी है. जिसके बाद आनन-फानन में इस महिला को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया।
वहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं. वहीं, इस घटना के बारे में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. घायल महिला अरवल जिले के रोजा गांव की रहने वाली बताई जा रही है और उसका पति आर्मी का जवान है, जो कि फिलहाल छुट्टी में जहानाबाद आया हुआ है.
घायल महिला नगर थाना क्षेत्र के उटा में किराए के मकान में रहती है। फिलहाल प्रथम दृष्टया घर के मकान मालिक ने बताया कि पति-पत्नी में कुछ-कुछ बातों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था, लेकिन यह घटना किस कारण से हुई है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि प्रदेश में आजकल इस तरह की घटनाओं में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, आए दिन गोलीबारी और लूटपाट की घटनाओं ने राज्य के लोगों की चिंता बढ़ा दी है.