CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
18-Apr-2025 03:51 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के शिवहर से चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां ननिहाल में युवती ने फासी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना, शिवहर सदर थाना क्षेत्र के कोठियां गांव की है। एक युवती ने पंखा में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान पिपराही थाना क्षेत्र के देकुली धर्मपुर निवासी स्व. धर्मविवर्धन पाण्डेय की 19 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर सदर थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पूछताछ के दौरान मृतिका प्रिया की नानी देवसखी देवी ने बताया कि प्रिया गुरुवार की दोपहर अकेले मेरे घर आई पूछने पर यूं ही आने की बात कही।
आगे बताया कि शाम को खाना बनाई मेरे साथ खाना खाई और बगल के घर में फोन पर किसी से बात करने लगी। मैंने अपने पास सोने के लिए कहीं तो नहीं आई। इसी बीच मेरी आंख लग गई। अहले सुबह बिछावन पर नहीं पाकर दूसरे घर में गई तो पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर लटकी थी। इसकी सूचना आस पास के लोगों को दी और बाद में स्थानीय चौकीदार ने पुलिस को फोन की जहां पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है।
वहीं, मृतका की मां पुष्पा देवी ने बताया कि मेरी बेटी किसी से बात करती थी और किसी का कहना नहीं मानती थी। कल हमसे 20 रूपया लेकर जबरदस्ती नानी से मिलने की बात कह घर से निकली थी। आज सुबह अचानक मायके से फोन आई की मेरी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
बता दें कि मृतका प्रिया के पिता की भी हत्या करीब 8 साल पहले हो चुकी है। उनके पिता को होली के दो दिन बाद देकुली धर्मपुर में मसूर के खेत से शव बरामद किया गया था। जहां अज्ञात अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी थी। वह होली के दिन से लापता था। पिता की मृत्यु के बाद मृतिका शिवहर शहर के एक कॉलोनी में मां के साथ रहती थी। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मृतका के गले पर फंदा के निशान परी है। वह किसी से फोन पर बात करते-करते घटना को अंजाम दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा