सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
08-May-2025 01:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के शिवहर जिले में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सुगिया कटसरी वार्ड संख्या 8 में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे घटी, जहां 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद डकैतों ने धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली।
पीड़ित शिवजी शाह के घर में घुसे डकैतों ने पहले घर के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डकैतों ने ढाई लाख नकद और 7 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। महिलाओं के शरीर से भी जेवरात जबरन उतरवा लिए गए।
घटना की सूचना मिलते ही शिवहर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की। एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स, और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है।
एसपी ने बताया कि विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है और पुलिस गंभीरता से तफ्तीश में जुटी हुई है। डकैतों के भागने की दिशा को लेकर शुरुआती जांच में यह पता चला है कि वे खेतों के रास्ते मोतिहारी की ओर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में दहसत का माहौल बना हुआ है और पुलिस से रात में पहरा देने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मौके पर अस्थायी कैंप लगा दिया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
रिपोर्ट - मीर कुमार झा