सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
30-Apr-2025 05:22 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां के कांटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक निजी फाइनेंस कर्मी से हथियार दिखाकर 42 हजार रूपए लूट लिए. यह घटना काफी व्यस्त मार्ग नरसंडा भाया मधुबन पर हुई है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जाता है कि कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा भाया मधुबन रोड में उत्कर्ष फाइनेंस कर्मी से लगभग 42 हजार रुपये बाइकर्स ने लूटे और फिर देखते ही देखते घटनास्थल से फरार हो गए. पीड़ित फाइनेंस कर्मी एवं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद कांटी थाना के अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद समेत अन्य अधिकारी एवं पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
कांटी पुलिस पीड़ित फाइनेंस कर्मी से विस्तार रूप से जानकारी लेने के बाद इन आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की प्रक्रिया में जुट गई है, जिसके लिए पुलिस इन अपराधियों को लगातार चिन्हित करने का प्रयास कर रही. जिसमें स्थानीय लोग भी पुलिस की मदद कलर रहे. बताते चलें कि कांटी पुलिस ने इस क्षेत्र में पुलिस की गश्ती तो बाधा ही दी है पर उसके साथ अब कई जगहों पर नाकेबंदी और सघन छापेमारी भी कर रही है. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है.
ज्ञात हो कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश में आजकल काफी तेजी से बढ़ रही हैं. लूटपाट करने वाले अपराधियों का फाइनेंस कर्मियों को निशाना बनाना कोई नई बात नहीं है. इससे चंद दिनों पहले एक फाइनेंस कर्मी को ऐसे ही दिनदहाड़े लूटा गया था. इस लूट में अपराधियों को कोई कैश नहीं मिला तो उन्होंने उस कर्मी की बाइक ही लूट ली.
प्रशासन को चाहिए कि किसी भी प्रकार से कोई ऐसी व्यवस्था करे, जिससे इन बेख़ौफ़ अपराधियों पर लगाम लगाया जा सके. ताकि ऐसी घटनाओं में कमी आ सके. घटना हो जाने के बाद कार्रवाई करना और छापेमारी करना तो ठीक है मगर ये अपराधी जो दिन ब दिन अपना मनोबल बढ़ाते चले जा रहे हैं, उनका कोई तो स्थाई इलाज सोचना ही होगा.