बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
23-Apr-2025 04:02 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: मोतिहारी के चकिया थाना के बलोचक गांव में भूंजा खाने के विवाद में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि चकिया के बलोचक गांव के अर्जुन शाह की हत्या चाकू गोदकर कर दी गई है. जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारे को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
इसी गांव के प्रभु साह और उसके बेटे बिट्टू साह का पड़ोसी अर्जुन शाह से कुछ मामले को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद बिट्टू साह और प्रभु साह ने मिलकर अर्जुन साह की हत्या कर दी है. पुलिस ने हत्यारे और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है। चकिया के एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कुछ मामूली विवाद में इन लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई.
उसमें से एक पक्ष के द्वारा चाकूबाजी की गई, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस ने हत्यारे को बिना समय गंवाए गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है. इधर अर्जुन शाह की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आए दिन प्रदेश से इस तरह की घटनाएँ सामने आती रहती हैं.
जहाँ अब इस तरह के मामूली से विवाद में भी जान ले ली जाती है, ऐसा लगता है मानों अब किसी में भी पुलिस प्रशासन का कोई खौफ न रह गया हो. ऐसे खौफनाक कदम उठाने से पहले ये लोग इतना तक नहीं सोच पाते कि बाद में उन्हें और उनके परिवार को हमेशा के लिए इसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है.
सोहराब आलम की रिपोर्ट