पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान
25-Apr-2025 01:55 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहाँ, भाभी से इश्क लड़ाना एक युवक को महंगा पड़ गया और उसे अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. ये घटना उन सभी के लिए एक सबक है जो इस तरह के कुकृत्यों में लिप्त होते हैं और सोचते हैं कि उन्हें इसका हर्जाना नहीं भरना पड़ेगा.
मामला गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के सिंघपुर गांव का बताया जाता है. यहाँ का निवासी सोनू कुमार का अपने फुफेरे भाई अजय ठाकुर की पत्नी के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच चल रहे इस अवैध संबंध का पता अजय को चल गया था और फिर उसने आक्रोश में एक खौफनाक योजना बनाई.
अपने दो साथियों के साथ मिलकर अजय ने 21 अप्रैल को गांव में ही सोनू की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अपनी कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर ही छापेमारी कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें शामिल है अजय ठाकुर-ग्राम बहेरा, थाना इमामगंज, छोटू कुमार और मिथिलेश कुमार-ग्राम सिंघपुर, थाना डुमरिया.
पुलिस ने इस घटना में उपयोग किए गए चाक़ू, मृतक का टूटा हुआ मोबाईल सहित एक अन्य फोन बरामद किया है. इस बारे में इमामगंज के एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी है कि अजय ठाकुर का फुफेरा भाई सोनू अक्सर उसके घर आता जाता था. इसी दौरान उसकी पत्नी से इसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और पिछले एक साल से यह जारी था. अजय ठाकुर इस बात को सहन नहीं कर पाया और फिर उसने सोनू की हत्या की साजिश रची.
यह घटना एक बहुत बड़ी सीख उन लोगों के लिए है जो अपनी विकृत मानसिकता की वजह से ऐसे कार्यों को अंजाम देते हैं और सोचते हैं कि इस तरह से अपनी भाभी या किसी और की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखना बड़ा ही कूल है. आजकल सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियोज और भोजपुरी सिनेमा में प्रस्तुत किए गए गंदे गानों ने लोगों के मन को और दूषित करने का काम किया है.