सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
05-May-2025 08:35 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: इस वक्त की बड़ी ख़बर भोजपुर जिले से आ रही है। जहां आरा-सासाराम रेलखंड पर चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने का विरोध करना एक लड़की को भारी पड़ गया और बदमाशों ने लड़की को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। जिससे लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। लड़की को सिर, सीने और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं, हादसे के बाद जख्मी लड़की 20 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर पड़ी रही। इस घटना की सूचना जैसे ही रेलवे ट्रैक के अगल-बगल के मुहल्ले वालों को मिली, वे फौरन मौके पर पहुंचे और डायल 112 की मदद से जख्मी लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना मिलते ही रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर, एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अली हसन अस्पताल पहुंचे। पीड़िता से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली है।
पीड़िता की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी कामेश्वर सिंह की बेटी तनु कुमारी (20) के तौर पर हुई। तनु के भाई शशि रंजन कुमार ने बताया कि चेहरे के लिए होम्योपैथी दवा लेने के लिए बहन आरा जा रही थी। पीरो स्टेशन पर उसने सासाराम-पटना पैसेंजर पकड़ी थी। आरा स्टेशन से कुछ दूर पहले पश्चिमी ओवर ब्रिज के पास बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
जब वे मोबाइल नहीं छीन पाए तो चलती ट्रेन से उसे धक्का दे दिया। युवती के ट्रेन से नीचे गिरने के बाद, उस बदमाश का दूसरा साथी मोबाइल लेकर भाग गया। जिसके बाद जख्मी हालत में तनु करीब 20 मिनट तक ट्रैक पर पड़ी रही। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
इस बारे में बात करते हुए रेलवे के एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि ट्रेन से नीचे फेंकने की सूचना मुझे अब तक नहीं मिली थी। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान किया जा रहा है। वहीं, असिस्टेंट कमांडेंट अली हसन ने बताया कि अस्पताल में घायल लड़की से बातचीत हुई है। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
राकेश कुमार की रिपोर्ट