ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / crime / Bihar Crime News: गया में रंगदारी और हिंसा, वायरल वीडियो ने खोली दबंग...

Bihar Crime News: गया में रंगदारी और हिंसा, वायरल वीडियो ने खोली दबंग पिता-पुत्र की पोल

Bihar Crime News: बिहार के गया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां यहां एक युवक द्वारा हथियार लहराने और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

08-May-2025 12:00 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के गया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां यहां एक युवक द्वारा हथियार लहराने और मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई है। यह मामला गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र स्थित परसावां उतली बारा गांव की है।  दरअसल, वायरल वीडियो में युवक की पहचान सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई है, जो गांव के ही निवासी नागेंद्र पासवान का बेटा है। 


वीडियो में सिद्धार्थ को एक हाथ में पिस्तौल लहराते हुए और दूसरे वीडियो में गांव के ही शिक्षक दिनेश पासवान के घर पर अपने समर्थकों के साथ पथराव और मारपीट करते देखा जा सकता है। वीडियो में जो दृश्य सामने आया है, उसमें गांव के अंदर अफरातफरी, चीख-पुकार और डर का माहौल साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिद्धार्थ और उसके पिता नागेंद्र पासवान अक्सर गांव में दबंगई करते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार अक्सर जमीन विवाद या अन्य छोटी-छोटी बातों को लेकर लोगों को धमकाता रहता है।


पीड़ित शिक्षक दिनेश पासवान ने टनकुप्पा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें नागेंद्र पासवान और उनके पुत्र सिद्धार्थ कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं, पूछताछ के दौरान दिनेश पासवान का कहना है कि यह हमला पहले से नियोजित था, और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


स्थानीय ग्रामीणों में घटना के बाद से डर का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई हो और गांव में कानून का राज बहाल किया जाए। कई ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे पहले भी इन लोगों के अत्याचार से परेशान हैं, लेकिन डर के कारण खुलकर शिकायत नहीं कर पाए।

रिपोर्ट-  नीतम राज