पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान
24-Apr-2025 01:44 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: मोतिहारी के मधुबन उत्पाद विभाग की टीम ने बीजधरी थाना इलाके में लगभग 2 करोड रुपए का 6 क्विंटल 40 किलो गांजे की बड़ी खेप को एक कंटेनर में छिपाकर ले जाने के क्रम में पकड़ा है. बताते चलें कि मधुबन उत्पाद विभाग पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर वैशाली इलाके से गांजे की एक बड़ी खेप को मोतिहारी लाया जा रहा है.
इस सूचना के मिलते ही उत्पाद विभाग की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 640 किलो गाँजा, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2 करोड रुपए है, उसे सफलता पूर्वक बरामद कर लिया है. वहीं, बिजधारी थाने में इस ट्रक कंटेनर मलिक के खिलाफ में मुकदमा भी दायर किया गया है. चकिया के एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उत्पाद विभाग ने 640 किलो गांजे की बड़ी खेप को बीजधारी थाना इलाके से पकड़ा है.
जब्त सूची के आधार पर भारी मात्रा में गांजे की बड़ी पैकटों को बरामद किया है, वहीं, इस मामले में पुलिस बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक ट्रेस करने का काम कर रही है, एफआईआर करने के बाद फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताते चलें कि प्रदेश में यह कोई पहली या नई घटना नहीं है. हर कुछ दिनों पर राज्य के अलग-अलग जिलों से इस तरह की सूचना प्राप्त होती ही रहती है.
ये बात सराहनीय है कि कई मामलों में पुलिस सफलतापूर्वक इन तस्करों को पकड़ लेती है और ये नशीले पदार्थ बरामद कर लिए जाते हैं, मगर कई मामलों में पुलिस को इन बातों की भनक भी नहीं लग पाती है और ये नशीले पदार्थ प्रदेश के युवाओं तक पहुंच जाते हैं, जिससे उनकी जिंदगी गर्क में जा रही. शराबबंदी के बाद से इस तरह के सिलसिले जारी हैं, गांजे के अलावा स्मैक, अन्य ड्रग्स भी युवाओं तक पहुंचाए जा रहे.
रिपोर्टर सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण