बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
23-Apr-2025 03:13 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ, मुफ्फसिल थाना इलाके के रहीमपुर, नया टोला में बुधवार को सरसों के फसल पर अपना-अपना दावा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं जबकि तीसरा युवक गोली लगने से बाल-बाल बच गया।
घायलों को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां, गोली लगने से घायल हुए मनीष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि मारपीट में घायल हुए छोटू कुमार का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में दोनों पक्षों से एक-एक शख्स है।
जख्मी मनीष के परिजनों ने बताया कि खेत में सरसों का फसल कटकर पिछले दो महीने से रखा हुआ था। दोनों पक्ष फसल पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। यह मामला पहले जनता दरबार में भी गया था लेकिन वहां इस विवाद को सुलझाया नहीं जा सका। इनमें से एक पक्ष बुधवार को सरसों फसल की तैयारी करा रहा था। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया और फिर मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। सदर SDPO-1 ने इस मामले पर कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इस तरह की घटनाओं में किसी का भी कभी फायदा नहीं होता मगर इसके बावजूद लोग इतनी सी बात समझने को तैयार नहीं हैं. जितनी कीमत की वह फसल नहीं होगी उससे ज्यादा रुपए अब घायलों की इलाज में खर्च किया जाएगा, मानसिक तनाव अलग से. इतनी सीधी सी बात अगर समय रहते लोगों के दिमाग में समा जाए तो वह ऐसी मामूली बातों के लिए अपना और दूसरों का खून कभी नहीं बहाएंगे.
अनीश कुमार की रिपोर्ट