ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह

Home / crime / Bihar Crime News: धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या, नहर किनारे...

Bihar Crime News: धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या, नहर किनारे शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: अररिया के जहांगीर बस्ती नहर किनारे 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ, जिसे गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया है.

21-Apr-2025 12:49 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के अररिया से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां युवक की गला रेत कर हत्या कर दी है। यह मामला अररिया नगर थाना क्षेत्र के जहांगीर बस्ती नहर के समीप सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 18 निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद कलाम के रूप में हुई है, जो पेशे से चाय दुकान चलाता था।


जानकारी के मुताबिक, कलाम रविवार रात करीब 9 बजे अपने घर से निकले थे, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने नहर किनारे शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रथम दृष्टया हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई प्रतीत हो रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव को नहर किनारे ठिकाने लगाने की कोशिश की गई थी। एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि इस जघन्य हत्या के मामले में हत्यारे की पहचान कर ली गई है और अगले 24 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। पुलिस गहनता से जांच कर दोषी को सजा दी जाएगी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में मातम का माहौल बना हुआ है उन्होंने प्रशासन से जल्द न्याय और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।