ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar Crime News: जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत,...

Bihar Crime News: जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: बिहार के अररिया ज़िले की जेल में बंद विचाराधीन कैदी शोहराब खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

19-Apr-2025 12:49 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: खबर बिहार के अररिया से है, जहां जेल में बंद एक कैदी की मौत से बवाल मच गया है। दरअसल पलासी थाना क्षेत्र के बांसर गाँव से एक पुराने केस के वारंटी शोहराब खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कल रात दो बजे कैदी को जेल से सदर अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया। मृतक कैदी के शरीर पर कई जख्म के निशान भी नजर आ रहे है। मृतक की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के बांसर गाँव निवासी शोहराब खान के रूप में हुई है, जिसे एक पुराने वारंट के आधार पर पुलिस ने हाल ही में गिरफ़्तार कर जेल भेजा था।


मृतक कैदी को बीती रात करीब दो बजे जेल प्रशासन की ओर से सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की स्थिति देख परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। शव पर कई जगहों पर जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे मौत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि शोहराब खान की जेल के अंदर बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई है। उन्होंने इस घटना को सुनियोजित साज़िश करार दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 


हालाँकि, जेल अधीक्षक ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि कैदी ने शौचालय में आत्महत्या कर ली। उनके अनुसार, मृतक ने कथित तौर पर फांसी लगाई थी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया के एएसपी सदर अस्पताल पहुँचे और उन्होंने कहा, जेल में कैदी की मौत हुई है। 


पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। यदि हत्या की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बीच मानवाधिकार संगठनों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार भगत