ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar Crime News: CSP संचालक से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए ले...

Bihar Crime News: CSP संचालक से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर लाखों रुपए ले भागे बदमाश

Bihar Crime News: बिहार के आरा जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई सीएसपी संचालक से ₹1.05 लाख की लूट ली है .

19-Apr-2025 02:06 PM

By RAKESH KUMAR

Bihar Crime News: बिहार के आरा में अपराधियों के तांडव का मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े कस्टमर सर्विस पॉइंट (Customer Service Point) ऑपरेटर 1 लाख 5 हजार रुपए लूट लिए है। दरअसल, मामला भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनैनी बाजार की है। मनैनी बाजार स्थित एक एसबीआई के सीएसपी संचालक से बदमाशों ने एक लाख पांच हजार रुपए लूट लिए और वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।


लूट की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल से आए और संचालक से बंदूक की नोक पर रुपये लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद वे तेजी से वहां से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और सीएसपी संचालक तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


इस लूटकांड के बाद से मनैनी बाजार और आसपास के इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्ती की कमी है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस घटना के बाद बैंकिंग से जुड़े अन्य सीएसपी सेंटरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।