ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में अब पूजा समिति के सदस्य को युवक ने...

Bihar Crime News: बिहार में अब पूजा समिति के सदस्य को युवक ने मारी गोली, तलाश शुरू..

Bihar Crime News: आरा में नवादा थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडाल के पास नशे में धुत गोलू ने पूजा समिति के रंजन कुमार को गोली मारी। पुलिस CCTV और गवाहों के बयान के आधार पर तलाश में जुटी..

02-Oct-2025 09:56 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के आरा में दुर्गा पूजा की रौनक के बीच अपराधियों ने भयंकर दहशत फैला दी है। नवादा थाना क्षेत्र के के.जी. रोड पर बुधवार देर रात एक दुर्गा पूजा पंडाल के पास 19 वर्षीय रंजन कुमार को गोली मार दी गई। रंजन, गोढ़ना रोड निवासी राकेश कुमार का बेटा है और पूजा समिति का सदस्य भी है। गोली उसके बाएं पैर के घुटने के नीचे से आर-पार हो गई, जिससे वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रक्तस्राव नियंत्रित कर एक्स-रे और ऑब्जर्वेशन शुरू किया गया है।


घटना का कारण पंडाल के पास नशे में धुत एक युवक 'गोलू' का हंगामा था। रंजन और अन्य लोगों ने उसे शांत रहने और घर जाने को कहा, चेतावनी दी कि पुलिस पकड़ लेगी। इससे नाराज गोलू अपने साथी के साथ लौटा, रंजन की शर्ट पकड़कर पंडाल से दूर ले गया, मारपीट की और उसकी शर्ट फाड़ दी। कुछ देर बाद गोलू फिर लौटा और रंजन पर पिस्टल से गोली चला दी। रंजन ने बताया कि गोलू उसका दूर का चाचा है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।


सूचना मिलने पर नवादा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल का बयान दर्ज किया गया और पंडाल के आसपास के लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि यह निजी रंजिश का मामला हो सकता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। SP ने कहा कि गोलू और उसके साथी की तलाश में छापेमारी शुरू हो चुकी है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।