बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
19-Apr-2025 08:34 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime News: समस्तीपुर में महिला समेत चार लोगों पर एसिड अटैक हुआ है। हमले में चरित्र दास, सुरेंद्र दास, उनकी पत्नी बबीता देवी और बालेश्वर दास जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये। शोर-गुल होने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये और आनन-फानन में लोगों ने सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव की है।
पीड़ित बबीता देवी का कहना है कि गांव के ही मोतीलाल राय के पुत्र चंदन, मुन्ना कुमार और धर्मेंद्र अच्छे चाल चलन के नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व गलत मंशा से उनके घर में घुस आया था जिसको लेकर सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में सुलह करने को लेकर अभियुक्त द्वारा लगातार दबाव दिया जा रहा है।
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले भी केस उठा लेने की धमकी दी गई थी। शुक्रवार शाम घर के पीछे किसी काम से गई थी। इसी दौरान चंदन और मुन्ना उनके साथ बदतमीजी करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बोतल में रखा एसिड उन पर फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। उनके चीखने-चिल्लाने पर उनके परिवार के लोग दौड़े तो उक्त लोगों ने उन लोगों पर भी एसिड फेंका। हल्ला होने पर लोगों को जुटते देखकर दोनों फरार हो गये। फिर आसपास के लोगों ने एसिड अटैक से झुलसे लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।