बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
22-Apr-2025 04:11 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: मंगलवार की सुबह सबौर, भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जहाँ लूटपाट का विरोध करने पर एक 21 वर्षीय छात्रा को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया. यह घटना कामाख्या-गया एक्सप्रेस की बतलाई जाती है. इस घटना में छात्रा काजल कुमारी की मौत हो गई है. मालदा रेल डिवीजन के भागलपुर-जमलापुर रेल सेक्शन के पास हुई इस वारदात ने इलाके में हड़कंप मचाकर रख दिया है.
बताया जाता है कि बीते कुछ महीनों में यह इस तरह की तीसरी घटना है, जहाँ लूटेरों ने चलती ट्रेन से किसी को बाहर फेंक दिया हो. जानकारी के मुताबिक़ काजल अपने परिवार के साथ भागलपुर तक की यात्रा कर रही थी. भागलपुर से ठीक पहले सबौर स्टेशन के पास काजल ट्रेन के गेट के नजदीक खड़ी थी, उसके पास उसका पर्स था जिसमें कैश, फोन और जरुरी दस्तावेज थे.
एक लूटेरे ने उससे वह पर्स छीनने का प्रयास किया. जिसका काजल ने विरोध किया, इसके बाद दूसरे लूटेरे ने काजल को बाहर की तरफ धक्का दे दिया. इस वक्त ट्रेन की गति धीमी थी और काजल प्लेटफोर्म पर जा गिरी. जिसके बाद उसके परिजनों ने ट्रेन की चेन खिंची और उतरकर काजल के पास पहुंचे. वहां 2 पुलिस कर्मी भी आए मगर उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मदद करने की जगह काजल के परिजनों को उनके हाल पर छोड़ दिया.
जिसके बाद काजल के परिवार वालों ने एक ऑटो रिजर्व कर काजल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए. बताया जाता है कि काजल खगड़िया जिले की रहने वाली थी और बैंकिंग की तैयारी किया करती थी. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा रिश्तेदारों में भी मातम का माहौल है. काजल की बहन जया ने पुलिस पर साफ़ आरोप लगाते हुए कहा है कि उन पुलिस कर्मियों की लापरवाही की ही वजह से काजल की जान गई है. अगर समय रहते वे एम्बुलेंस का इंतजाम कर देते तो काजल को बचाया जा सकता था.
इस बारे में अधिकारियों ने अब एक्शन लेते हुए बड़ा कदम उठाया है. रेल एडीजी बच्चू सिंह मीणा ने रेल पुलिस अधीक्षक, जमालपुर को घटनास्थल पर जाने और मामले की पूरी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है.