‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
30-Mar-2021 07:40 AM
ARA : सुशासन के दावों के बीच लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। भोजपुर जिले के शाहपुर में एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। शौच के लिए निकली एक युवती को गांव के ही मनचलों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर आरजेडी के स्थानीय विधायक राहुल तिवारी भी थाने पर जा पहुंचे और इस दौरान उनकी एक डीएसपी से बकझक भी हुई है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती शौच के लिए दिन के 11:30 बजे घर से निकली थी। उसी दौरान गांव में ही रहने वाला एक युवक अपने साथी को लेकर बाइक से पहुंचा। दोनों ने पीड़िता को बाइक पर अगवा कर लिया इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रोने की आवाज सुनकर जब लोग इकट्ठे हुए तो मनचलों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद वहां से आरोपी भाग निकले।
इसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और वहां शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान एफआईआर और मेडिकल जांच में देरी होने की सूचना मिलने पर आरजेडी के स्थानीय विधायक राहुल तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। शाहपुर थाने में एक प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार जो उन्होंने इसकी सूचना दी और इस दौरान उनकी थानेदार से तू तू - मैं मैं भी हुई। विधायक के थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल ले गई।