ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / crime / भीड़ के हत्थे चढ़े चोर की पिटायी से मौत, एक चोर को पुलिस...

भीड़ के हत्थे चढ़े चोर की पिटायी से मौत, एक चोर को पुलिस ने दबोचा

27-Jun-2021 08:55 AM

SAHARSA : भीड़ के हत्थे चढ़े एक चोर की पिटाई से मौत हो गई। खबर सहरसा जिले से हैं जहां चोरी करने आए दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने इनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई में बुरी तरह से एक चोर घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


मामला सहरसा नगर थाना इलाके के गांधी पथ का है। यहां एक मंदिर से सटे जनरल स्टोर में दो युवक चोरी के लिए पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें चोरी के दौरान ही पकड़ लिया। रंगे हाथ पकड़ने के बाद आक्रोशित लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस पिटाई में एक युवक कन्हैया कुमार बुरी तरह से घायल हो गया जिससे उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक रात के तकरीबन 2 बजे यह दोनों युवक किस जनरल स्टोर में घुसकर चोरी कर रहे थे। इसी बीच पास की दूसरी दुकान के मालिक ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दे दी। इसके बाद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। भीड़ ने युवकों की पिटाई शुरू कर दी। अस्पताल में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।