Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
26-Mar-2021 09:04 AM
By SUSHIL
BHAGALPUR : भागलपुर में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए ताबड़तोड़ बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.
ताजा मामला जिले के सबौर थाना इलाके के एसबीआई शाखा के पास की है, जहां अपराधियों ने मां के सामने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि इस वारदात को किराए के विवाद में अंजाम दिया गया है. मृतक की पहचान काजू के रुप में की गई है.
मृतक काजू के परिजनों ने बताया कि काजू ने अपनी दुकान चार साल से इब्राहिम पूर निवासी मो मिस्टर को किराए पर दे रखा था. मिस्टर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का दुकान चलाता था. एक माह पहले काजू ने मिस्टर को दुकान खाली करने को कहा था लेकिन मिस्टर ने धोखा देकर उससे 40 साल का एग्रीमेंट करा लिया था. दुकान खाली करने की बात पर मिस्टर ने वो एग्रीमेंट दिखाया, जिसके बाद विवाद हुआ था और इसे लेकर सबौर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. इसी मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद में मिस्टर ने काजू की गोली मारकर हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.