ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / crime / बेऊर जेल से मांगी जा रही रंगदारी, केसर इंटरप्राइजेज के मालिक से मांगे...

बेऊर जेल से मांगी जा रही रंगदारी, केसर इंटरप्राइजेज के मालिक से मांगे 25 हजार रुपए

12-Jun-2022 09:59 AM

PATNA: बिहार के हाइ प्रोफाइल बेउर जेल से फोन कर पटना के चूड़ी मार्केट व्यवसायी सुनील कुमार से रंगदारी मांगने के बाद वसूली करने गए एक और आरोपित को कदमकुआं थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेश गोलीकांड और शराब तस्करी मामले में पहले भी जेल जा चुका है। शुक्रवार दोपहर एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने राजेश से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान राजेश ने शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। वहीं, रंगदारी वसूलने वाले आरोपित राहुल की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


उसकी पहचान मछुआटोली निवासी राजेश सहनी के रूप में की गई है। बेउर जेल में बंद हत्याकांड के आरोपित भवानी तिवारी ने फोन कर चूड़ी मार्केट स्थित केसर इंटरप्राइजेज के मालिक सुनील कुमार से 25 हजार रुपये महीना रंगदारी के रूप में मांगी। जब उन्होंने रंगदारी देने से इंकार किया तो बीते 6 जून को राजेश सहनी, दीपक उर्फ चमरू राय और राहुल रकम वसूली करने गए थे। तब भवानी ने दीपक को काल कर व्यवसायी को जान से मरने की धमकी दी थी। अगले दिन व्यवसायी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बेउर जेल के अंदर भवानी के वार्ड में खोजबीन की गई, जिसके बाद वारदात में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया। साथ ही दीपक उर्फ चमरू राय को भी गिरफ्तार कर लिया है। 


भवानी को रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ 

वहीं, राजेश की गिरफ्तारी होने के बाद अब तीसरे आरोपित राहुल की खोजबीन की जा रही है। बताया जाता है की वह भवानी के गिरोह में हाल ही में शामिल हुआ है। राजेश और चमरू उसी की बाइक से रंगदारी वसूलने गए थे। एसएसपी ने बताया कि भवानी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को मिली उसकी आडियो क्लिप में वह कह रहा है कि उसे ढाई लाख रुपये रंगदारी मिलती है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि अब तब उसने कितने व्यवसायियों से रंगदारी मांग चूका है। और उसके गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं। वहीं, उसके साथ जेल में बंद राहुल का नाम भी जांच के बाद प्राथमिकी में शामिल कर लिया गया है।