मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
03-Nov-2021 09:22 AM
By ALOK KUMAR
BETTIAH : दिवाली और धनतेरस के मौके पर जुआ खेलने वाले एक गैंग का पर्दाफाश बेतिया पुलिस ने किया है। धनतेरस की रात एक जुआरी गिरोह के ऊपर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बेतिया के एक रेस्टोरेंट में छापेमारी कर कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 6 लाख रुपये कैश भी बरामद किए हैं।
दरअसल बेतिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को यह जानकारी मिली की फूड जंक्शन नाम के रेस्टोरेंट्स में जुए का खेल चल रहा है। इसके बाद सदर डीएसपी मुकुल परिमल पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने यहां छापेमारी की गयी। मौके से 14 जुआरियों को धर दबोचा गया है। इस दौरान जिले में लगाए गए 6 लाख भी बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह रेस्टोरेंट्स एक रसूखदार व्यक्ति का है जिसकी पहुंचे ऊपर तक बताई जा रही। जुए के खेल के दौरान पुलिस की छापेमारी में जिन लोगों को दबोचा गया है, उनको छुड़ाने के लिए तरह तरह की कोशिशें भी की गई है। लेकिन अब तक रसूखदारों को इसमें सफलता नहीं मिली है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करने जा रही है।