बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह
21-Apr-2025 03:20 PM
By First Bihar
BETIAH: बिहार के बेतिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक सगे भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के नौरंगाबाग वार्ड नंबर 18 की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय साहिल कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बड़ा भाई प्रदीप कुमार है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
घटना रविवार रात यानी 20 अप्रैल की है। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद के बीच अचानक स्थिति बेकाबू हो गई और मानसिक रूप से विक्षिप्त बड़े भाई प्रदीप ने चाकू से अपने छोटे भाई साहिल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और तुरंत आरोपी भाई प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। एसडीपीओ विवेक दीप स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की बारीकी से जांच की। एसडीपीओ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना दुखद है। दो सगे भाइयों के बीच हिंसक झगड़े में एक की जान चली गई है। आरोपी प्रदीप की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से थाना में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा, आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दुखद घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग भी यह विश्वास नहीं कर पा रहे कि एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की जान ले ली। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच करा आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट