Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
04-May-2022 04:06 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: इस वक़्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पटना सिटी में घाट किनारे पड़े एक लावारिस शव को कुत्ते नोंच-नोंच कर खाते रहे थे। वहीं पटना पुलिस सीमा विवाद में घंटो तक उलझी। इस घटना को लेकर पुलिस से जब सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े ही बेबाक होकर कहा 'पड़ा है तो खाएगा ही, अब हमलोग आ गए हैं, अब नहीं खाएगा।
हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पटना सिटी चौक थाना के हीरा घाट पर लगभग 15 घंटे पहले एक अज्ञात शव देखा गया था। लोगो ने उसे पहचानने की कोशिश भी की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसी दौरान गंगा घाट के किनारे कुत्ते ने अज्ञात शव को नोंच-नोंच कर खाना शुरू कर दिया। लोगों ने इसकी सुचना खाजेकलां थाने को दे दी। जिसके बाद खाजेकलां थाना ने इससे चौक थाना का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। स्थानीय लोगो ने चौक थाने को भी इस घटना की खबर दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 15 घंटे के बाद चौक थाने की पुलिस हीरा घाट पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौक थाने के एएसआई योगेंद्र राम ने कहा कि वह यहां इस थाने में नए-नए आए हैं इस वजह से उन्हें थाना के सीमांकन की जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। एएसआई ने बताया कि शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 4 से 5 दिन पहले डूबने से व्यक्ति की मौत हुई है। डेड बॉडी पूरी तरह सड़ और गल चुकी है। फिलहाल,अभी तक किसी की गुमशुदगी की खबर नहीं आयी है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।