ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला, बेगूसराय में छज्जा निकालने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला सहित तीन घायल

बेगूसराय के खरहट गांव में जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच फायरिंग हो गई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

बिहार

08-Dec-2025 10:11 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय में जमीन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। इस दौरान गोली लगने से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये। घटना खरहट गांव का है जहां दो चचेरे भाइयों के बीच जमीन में छज्जा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। 


बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प और फायरिंग में बदल गया। इस वारदात में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक को गोली लगी है जबकि दो अन्य मारपीट और अन्य वस्तु लगने से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में जारी है। घायलों की पहचान बादल कुमार, कुमोद कुमार, और शीला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्ष पिछले कई महीनों से जमीन को लेकर विवाद में हैं। सोमवार को कुमोद कुमार अपने घर का निर्माण कार्य कर रहे थे। आरोप है कि जब छज्जा लगभग 4 इंच आगे बढ़ाने की कोशिश की गई, तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी शुरू हुई जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। इस दौरान कथित तौर पर दोनों तरफ से फायरिंग की गई, जिसमें बादल कुमार के दाहिने हाथ में गोली लग गई। इसके अलावा शीला देवी और कुमोद कुमार अन्य चीजों के लगने से घायल हुए।


एक-दूसरे पर लगाए फायरिंग के आरोप

पहले पक्ष का आरोप है कि कुमोद कुमार ने कहा कि वह अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कर रहे थे तभी शिशिर यादव और उसके साथी वहां पहुंचे और मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि कुमोद जबरन जमीन पर कब्जा कर रहा था। विरोध करने पर उनके बेटे बादल कुमार को गोली मार दी गई। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। कई लोग घरों में दुबक गए। दोनों पक्षों के रिश्ते चचेरे भाई बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।


घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएसपी बलिया डीएसपी ने बताई कि बादल कुमार को गोली लगने की पुष्टि हुई है। अन्य दो घायलों को किसी ठोस चीज लगने से चोटें आई हैं। मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि यह मामला आपसी पारिवारिक विवाद का परिणाम है, दो भाइयों के बीच का मामला है,जो अचानक हिंसक रूप ले बैठा। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने गांव में अतिरिक्त दलबल तैनात किया है ताकि किसी तरह की और अनहोनी न हो और शांति बनी रहे। प्रशासन लगातार स्थानीय लोगों से संयम और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है।