वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
21-Mar-2020 03:52 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने नगर निगम के टेंडर के दौरान फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को हथियार के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने अब तक इस मामले में छह अपराधियों को अरेस्ट किया है। अपराधियों ने टेंडर के दौरान फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।
नगर निगम परिसर में घुसकर गोलीबारी करने के दो आरोपियों को दो देशी कट्टा और चार गोली के साथ गिरफ्तार किया है।यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के हेमरा से की गई है।नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि पिछले 13 मार्च को नगर निगम में टेंडर के दौरान बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की थी जिसमे एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हुए थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इसको लेकर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए सघन छापेमारी कर रही थी जिसके दौरान बीती देर रात दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।उनकी पहचान बलिया निवासी गोलू और हीरा के रूप में की गई है।नगर थाने की पुलिस अब तक कुल 6 गिरफ्तारी कर चुकी है।अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।