पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
05-Nov-2021 07:52 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : दिवाली की रात के बाद सुबह सवेरे बेगूसराय में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेगूसराय में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना लोहिया नगर थाना इलाके के वार्ड नंबर 25 की है, यहां जुआ खेलने के दौरान अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी।
गोली लगने के बाद एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी है। लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। उसने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने घटनास्थल से 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात यहां जुआ खेला जा रहा था। जुआ खेलने के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अपराधियों ने 2 लोगों को गोली मार दी। मरने वालों में सिंघौल थाना इलाके के नागदाह के रहने वाले भुनेश्वर महतो के बेटे किशोर कुमार और अरुण महतो का बेटा पंकज कुमार शामिल है।