Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी
20-Mar-2020 12:29 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। खबर बेगूसराय से है जहां पुलिस बल पर पथराव किया गया है। अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया है। बेगूसराय के सिमरिया में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के लिए अतिक्रमण हटाने गए मजदूर एवं पुलिस बल पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया है। जिसके बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है।

पथराव होने के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया है। पथराव के दौरान भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों द्वारा गोलीबारी की भी बात सामने आ रही है।हालांकि प्रशासनिक पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पथराव के दौरान भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्व ने कई राउंड हवाई फायरिंग किया है।

बताया जा रहा है कि सिमरिया घाट पर पहुंची पुलिस पर पथराव हुआ है। पुलिस मकानों को हटाने के लिए पहुंची है। पुल के एप्रोच पथ के लिए अतिक्रमण हटाने पुलिस वहां पहुंची है।

पुलिस पर पथराव की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से सदर एसडीओ एवं डीएसपी एक दर्जन से अधिक थाना की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा वहां कैंप कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है तथा अतिक्रमण हटाने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है।

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि हम लोग विकास के काम का विरोध नहीं करते हैं। लेकिन गरीब लोगों के घर टूट जाएंगे, खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर होना पड़ेगा, इसके लिए प्रशासन विस्थापितों को वास भूमि, आवास योजना का लाभ और अस्थाई घर बनाने के लिए निर्माण सामग्री और पुल निर्माण में स्थानीय युवकों को रोजगार दे।