मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
14-Oct-2022 02:47 PM
BEGUSARAI: बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर पुलिस महकमे में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर बेगूसराय में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। यहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
दरअसल, एक बार फिर से बेगूसराय में अपराधियों ने दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के गढ़हारा थाना क्षेत्र के छह नंबर ढाला के पास की बताई जा रही है। मृतक का शव शुक्रवार दोपहर को सड़क किनारे से बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि युवक को गोली कहीं और मारी गई है और शव को लाकर सड़क किनारे फेंका गया है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि, इसके शरीर पर गोलियों के कई निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक डेड बॉडी से ताजा खून निकल रहा है। पुलिस को शक है कि गोली किसी और जगह मारा गया है और उसे वाहन से लाकर वहां फेंका गया है।
इधर, लगातार इस जिले में बढ़ रहे अपराध को निवासियों का कहना है कि पुलिस क्राइम कंट्रोल में पूरी तरह विफल है कुछ दिन पहले युवकों ने सार्वजनिक रूप से फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। इसके बाद अब इस घटना के बाद से लोगों में दशशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में अब इसको लेकर पुलीस के वरीय अधिकारियों की नजर बेगुसराय पर बनी हुई है।