पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
28-Apr-2022 08:14 AM
BEGUSARAI : बिहार में नवनिर्वाचित मुखिया लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं। राज्य में एक बार फिर से अपराधियों ने मुखिया जी को निशाना बनाया है। ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आई है, यहां एक नवनिर्वाचित मुखिया के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई है। मुखिया को 4 गोलियां लगी हैं और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल के अंदर भर्ती कराया गया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के नया गांव थाना इलाके के साफापुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार पासवान को अपराधियों ने निशाना बनाया है। अमित कुमार पासवान अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बाइक पर सवार तीन अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद निकल भागे। स्थानीय लोगों को जैसे ही इस के बारे में जानकारी लगी उन्होंने तत्काल घायल मुखिया को निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया है।
मुखिया की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। बीजेपी के पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उधर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष ने भी कहा है कि अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।