ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा

Home / crime / बेगूसराय में दारू माफिया का नंगा नाच, शराब के पैसे नहीं देने पर...

बेगूसराय में दारू माफिया का नंगा नाच, शराब के पैसे नहीं देने पर गर्म पानी से जला कर मारा

18-Apr-2020 03:15 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में लॉक डाउन के बावजूद भी अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है। शराब माफिया ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शराब के पैसे नहीं देने पर माफिया ने युवक को बेरहमी से पीटा फिर उसके बाद दरिंदगी दिखाते हुए गर्म पानी से जला दिया।


वारदात चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर बहिला पुल के पास की है। मृतक युवक की पहचान खंजापुर निवासी रामजी पासवान के पुत्र विनोद पासवान के रूप में की गई है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है ।बताया जाता है कि विनोद पासवान बीती रात अपने घर से निकला था उसके बाद वह घर वापस नहीं आया। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। आज सुबह कुछ लोग उस पुल के पास गये तो एक शव को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी ।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो उसकी पहचान की गयी।


परिजनों ने आरोप लगाया कि विनोद की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गयी है।  शऱाब माफिया हकक्ड पासवान,सम्राट पासवान और मंगल सहनी पर परिवार वालों ने आरोप लगाया है। पुलिस ने इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।


घटना के बारे में डीएसपी हेडक्वार्टर कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के पीछे शराब पीकर पैसे नहीं देने का मामला सामने आया है। विनोद पासवान को शराब के पैसे नहीं देने पर तीनों अपराधियों ने उसे खेत से उठा लिया। उन्होनें बताया कि तीनों ने मिलकर विनोद की जमकर पिटाई कर दी फिर उन्होनें विनोद को गर्म खौलते पानी से जला डाला। डीएसपी ने कहा कि एक आरोपी सम्राट पासवान को अरेस्ट कर लिया गया है बाकी अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।